Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री सकीना इत्तू ने डॉ. शेख मुस्तफा कमाल के निधन पर जताया शोक, परिवार से की मुलाकात

July 15, 2026

कैबिनेट मंत्री सकीना इत्तू ने डॉ. शेख मुस्तफा कमाल के निधन पर जताया शोक, परिवार से की मुलाकात

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री सकीना इत्तू ने बुधवार को दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री डॉ. शेख मुस्तफा कमाल के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त अब्दुल्ला परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

डॉ. शेख मुस्तफा कमाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और योगदान को याद किया।

सकीना इत्तू ने परिवार के सदस्यों से मिलकर इस कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. कमाल का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

डॉ. शेख मुस्तफा कमाल के निधन पर प्रदेशभर से नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें