जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंदरकोट में एक बांध के समीप यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एसपीओ स्वामी राज की मौत हो गयी जबकि पुलिसर्किमयों – सेवा सिंह एवं परवेज अहमद समेत तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में अहमद ने दम तोड़ दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...