Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: राजौरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, महिला प्रोफेसर की मौत

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

जम्मू कश्मीर डेस्कः राजौरी जिले के कल्लर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में डिग्री कॉलेज पूंछ की जूलॉजी विभाग की प्रोफेसर की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :-

हादसे में मरने वालों की पहचान डॉ. तबस्सुम नाज (43) के तौर पर हुई है, जबकि उनके पति की पहचान मोहम्मद हमीद (42) के रूप में हुई है। दोनों पूंछ के निवासी थे।

हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूंछ की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फौरन बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया। इलाज के दौरान प्रोफेसर डॉ. तबस्सुम ने दम तोड़ दिया, वहीं उनके पति की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर कर दिया है, जिससे समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version