Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 सदस्य हुए घायल

December 27, 2024

200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 सदस्य हुए घायल

सांबा (नीरज बडयाल): जिला सांबा के अधीन पड़ते सांबा मानसर मार्ग पर बिंदु बेड़ा के पास कार दो सौ फुट गहरी खाई में गिर गई जिसमें कार में बैठे बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि, हादसा सुबह दस बजे के करीब मानसार मार्ग पर पड़ते बिंदु बेड़ा के पास पेश आया, जब स्विफ्ट कार जेके 02बीसी – 0081 सांबा से मानसार की और जा रही थी, जैसे ही कार बिंदु बेड़ा के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे डंपर जिसका नंबर जेके21एच 6485 ने टकर मार दी और कार दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें कार में सवार बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़े : Dr. Manmohan Singh के लिए Maruti 800 के सामने फेल थी BMW! , पढ़िए क्या है इसके पीछे की दिलचस्प कहानी …

हादसे की जानकारी मिलते ही मानसार पुलिस चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई और कार में बैठे सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और आगे के इलाज के लिए सरकारी मैडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू स्थानांतरित कर दिया हालांकि घायलों की हालात नाजुक बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने डंपर को मौके पर जब्त कर लिया है। घायलों की पहचान विवेक वर्मा उम्र 42, मालती बाली पत्नी विवेक वर्मा उम्र 39 और विवान पुत्र विवेक वर्मा उम्र 13 सभी निवासी वार्ड नंबर 6 के रूप में हुई है। इस संबंध मे पुलिस ने मामला दायर कर लिया है और आगे की करवाही शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें