Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

February 27, 2023

गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

सांबा: मानसर मार्ग पर पेश आए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जानकारी के अनुसार इको कार नंबर जेके21जे-0572 सांबा से मानसर की तरफ का रही थी जिसमे छह लोग सवार थे। जैसे ही कार जमोड़ा मोड़ के पास पहुंची तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया गया, जिसके बाद कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद वहां मौजूदा लोगों और सांबा पुलिस द्वारा रेस्क्यू आपरेशन जारी कर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में पांच घायल में से दो को जीएमसी जम्मू इलाज के लिए भेजा गया। वहीं तीन घायल लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल लोगों की पहचान अनिल कुमार निवासी नेपाल, रोशन थप्पा निवासी नेपाल, कृष्ण कुमार निवासी नेपाल, वेद प्रकाश निवासी होशियारपुर, नरेश कुमार निवासी होशियारपुर, अक्षय कुमार निवासी तेली बस्ती सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें