Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर के पत्रकार Majid Hyderi पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पत्रकार माजिद हैदरी पर धमकी, आपराधिक साजिश और जबरन वसूली के लिए कठोर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। माजिद हैदरी को पिछले हफ्ते अदालत के आदेश पर श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पीरबाग में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को उन्हें जमानत दे दी गई। जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें जम्मू जिले की एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है जहां वह पीएसए हिरासत आदेश समाप्त होने तक बंद रहेंगे। पीएसए एक कठोर कानून है जिसका इस्तेमाल आम तौर पर राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक तत्वों के खिलाफ किया जाता है। कानून बिना किसी मुकदमे के अधिकतम दो साल की हिरासत का प्रावधान करता है। हालाँकि, पीएसए बंदी अपनी हिरासत को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकता है।

Exit mobile version