जम्मू कश्मीर डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 5 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी पद पर प्रमोशन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन अधिकारियों में जम्मू कश्मीर के 4 अधिकारी शामिल है, जो वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।
इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन
जानकारी के अनुसार, डॉ. एसडी सिंह जम्वाल और डेविड लालरिनसांगा को वेतनमान ग्रेड-16 में डीजीपी रैंक पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति 1 फरवरी 2026 से या उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। वहीं, सतीश श्रीरामजी खंडारे, राजेश कुमार और त्सेवांग नामग्याल कालोन को केंद्र में उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि के दौरान डीजीपी रैंक में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।
ये भी देखें :-
गौरतलब है कि डॉ. एसडी सिंह जम्वाल, सतीश श्रीरामजी खंडारे, राजेश कुमार और त्सेवांग नामग्याल कालोन जम्मू-कश्मीर कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 31 अक्टूबर 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर एक पूर्ण राज्य था। इसके बाद इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया, जिसके पश्चात जम्मू-कश्मीर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को एजीएमयूटी कैडर में शामिल कर लिया गया।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...