Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम व साफ आसमान की संभावना

श्रीनगर: पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। मौसम विभाग कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ शुष्क रहने की संभावना है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना है।”

श्रीनगर में 4.7, पहलगाम में माइनस 0.6 और गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 7, कारगिल में माइनस 0.5 और लेह में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू में 14.7, कटरा में 13, बटोटे में 7.3, बनिहाल में 5.4 और भद्रवाह में 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Exit mobile version