Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

January 9, 2023

जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर: पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात के साथ मौसम खराब रहा, आगे के लिए भी मौसम विज्ञान कार्यालय ने सोमवार को कहा कि इसी तरह के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।’’ न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 0.9, पहलगाम में माइनस 0.7 और गुलमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 7.5 और लेह में माइनस 6.6 रहा। जम्मू में 5.2, कटरा में 10.5, बटोटे में 7, बनिहाल में 5.2 और भद्रवाह में भी न्यूनतम तापमान 5.2 रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें