Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना

January 10, 2023

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर: जम्मू और श्रीनगर के शहरों में मंगलवार को सुबह घना कोहरे छाया रहा, जिससे आवाजाही सहित सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विज्ञान (एमईटी) कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।” श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8, पहलगाम में माइनस 3.2 और गुलमर्ग में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 और लेह में माइनस 7.6 रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6, कटरा में 7.6, बटोटे में 4.2, बनिहाल में 0.8 और भद्रवाह में 3 रहा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें