Site icon Dainik Savera Times

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को भी हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।” श्रीनगर में 6.5, पहलगाम में 1.7 और गुलमर्ग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5, कारगिल में माइनस 2.4 और लेह में माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 12.7, कटरा में 11.6, बटोटे में 5.6, बनिहाल में 5.8 और भद्रवाह में 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Exit mobile version