Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की संभावना

March 2, 2023

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई हल्की से मध्यम बारिश गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है।” इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.4 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल और लेह दोनों में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, कटरा में 14.6, बटोटे में 7.7, बनिहाल में 6.3 और भद्रवाह में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें