Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना

January 25, 2023

कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर: बुधवार को कश्मीर घाटी में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने के साथ अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घाटी में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी जारी रहने और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू सं•ााग में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।’’

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में शून्य डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 2.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 9.5 और लेह में माइनस 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू में 8.5, कटरा में 7.2, बटोटे में 1.5, बनिहाल में 0.3 और भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, बर्फबारी हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें