Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में बारिश, आंधी की संभावना

April 17, 2023

जम्मू-कश्मीर में बारिश, आंधी की संभावना

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के एक बयान के अनुसार, “आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद से छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।”

इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 5.5 डिग्री और गुलमर्ग में 3.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा, कारगिल और द्रास के आंकड़े उपलब्ध नहीं है। जम्मू में 25.9 डिग्री, कटरा में 20.8 डिग्री, बटोटे में 13 डिग्री, बनिहाल और भद्रवाह में 10.8 डिग्री और भद्रवाह में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें