Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और हिमपात हुआ है। इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 1.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में माइनस 11.6 और लेह में माइनस 9.6 रहा। जम्मू में 6.6 डिग्री, कटरा में 9.1, बटोटे में 1.9, बनिहाल में 2.3 और भद्रवाह में 1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Exit mobile version