Site icon Dainik Savera Times

अमरनाथ यात्री पंजीकरण के लिए जम्मू संभाग के दस जिलों में बनेंगे सीएचसी, 112 डाक्टर होंगे अधिकृत

जम्मू: अमरनाथ यात्रा के चलते जम्मू संभाग के दस जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी) के लिए 112 डाक्टर अधिकृत किए गए हैं। इन प्रमाणपत्र के बाद ही यात्री अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए योग्य होंगे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गत दिवस श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में आगामी 29 जून से यात्रा को शुरू करने पर चर्चा हुई थी। आगामी दिनों में यात्री पंजीकरण की तिथि की घोषणा होगी। अमूमन 15 मार्च से जारी किए गए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र यात्री पंजीकरण के लिए वैध माने जाते हैं। लेकिन, पिछले साल भी अप्रैल के मध्य में यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने नामित डॉक्टरों का ब्योरा सरकार को भेज दिया है, जिसे जल्द ही श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Exit mobile version