Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री उमर ने बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन और बहाली कार्य में तेजी लाने को कहा

September 22, 2025

मुख्यमंत्री उमर ने बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन और बहाली कार्य में तेजी लाने को कहा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को संबंधित विभागों को बाढ़ के कारण हुए नुकसान के आकलन और पुर्ननिर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण हाल ही में कई नदियों में अचानक बाढ़ आ गई, साथ ही भूस्खलन की घटनाएं और यातायात बाधित होने की भी परेशानियां हुईं। अब्दुल्ला ने 18 सितंबर को कहा था कि बाढ़ से 330 पुलों और 1,500 किलोमीटर सड़कों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान हुआ है तथा घरों व खेतों जैसी निजी संपत्तियां भी तबाह हो गईं।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर कहा, मुख्यमंत्री ने बाढ़ के बाद पुनर्वास और राहत कार्यों पर आज (सोमवार) एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभागों को नुकसान का आकलन तेजी से करने, पुर्ननिर्माण कार्यों में तेजी लाने और समय पर राहत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश सड़कों को फिर से खोलकर संपर्क व्यवस्था काफी हद तक बहाल कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष बंद सड़कों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें