
जम्मू: मुख्य सचिव डा.अरूण कुमार मेहता ने बृस्पतिवार को श्रीनगर शहर का दौरा किया और श्रीनगर शहर में जारी विकास, निर्माण कार्याें की प्रगति का जायजा भी लिया। हाल ही में जो जी-20 समिट के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन श्रीनगर में होना है उनके कामों की प्रगति का जायजा लेने के लिए विशेष तौर पर मुख्य सचिव ने श्रीनगर शहर का दौरा किया था जबकि इस अवसर पर उनके साथ मंडलायुक्त कश्मीर संभाग विजय कुमार बिधूड़ी भी मौजूद थे। जी-20 समिट के सिलसिले में जो कार्यक्रम आयोजित किए जाने है व उसके लिए जो तैयारियां की जा रही है उनको पूरा करने के निर्देश मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मौके पर दिए व निर्माण कार्यों की गति को तेज करने के निर्देश भी सबंधितों को दिए है। जिन क्षेत्रों का दौरा मुख्य सचिव ने किया है उनमें आई.जी रोड, रैसीडैंसी रोड, मोलाना आजाद रोड, गुपकार जंक्क्षण व अन्य क्षेत्र शामिल है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि तमाम निर्माण कार्य लोगों के हित में किए जा रहे है व इनके पूरा होने से जनता को लाभ मिलेगा। वहीं 22 अप्रैल को ईद के पावन त्यौहार पर लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश भी मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए।