Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM अब्दुल्ला ने गिंडुन राजबाग में 30.35 करोड़ रुपए की स्पोर्ट्स सुविधा का किया उद्घाटन

October 8, 2026

CM अब्दुल्ला ने गिंडुन राजबाग में 30.35 करोड़ रुपए की स्पोर्ट्स सुविधा का किया उद्घाटन

जम्मू/श्रीनगर : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज गिंडुन राजबाग स्थित शेर-ए-कश्मीर मल्टी स्पोर्ट्स एक्टिविटी सेंटर में 30.35 करोड़ रूपए की स्पोर्ट्स सुविधाओं का उद्घाटन किया। इससे जम्मू-कश्मीर में स्विमिंग और जिमनास्टिक्स की सुविधाओं का काफी विस्तार हुआ है। नई सुविधाओं में 50-मीटर ़ 25-मीटर का 10-लेन वाला ओलंपिक-साइज स्विमिंग पूल, हर मौसम में इस्तेमाल होने वाला हीटेड ट्रेनिंग और टाडलर स्विमिंग पूल और आधुनिक उपकरणों से लैस एक माडर्न इनडोर जिमनास्टिक्स हाल शामिल है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सुविधाओं से युवाओं को पारंपरिक खेलों के अलावा दूसरे खेलों को अपनाने का मौका मिलेगा और वे साल भर ट्रेनिंग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के जरिए हम छात्रों को खेलों का एक नया माहौल देने की कोशिश कर रहे हैं। उदाहरण के लिए कश्मीर में पहली बार ओलंपिक-साइज स्विमिंग पूल बना है। अब इसमें पानी गर्म करने की व्यवस्था भी है जो सोलर एनर्जी से चलेगी ताकि बच्चे साल के 12 महीने यहां प्रैक्टिस और ट्रेनिंग कर सकें।

19.96 करोड़ रूपए की लागत से बने मुख्य स्विमिंग पूल में 10 काम्पिटिशन लेन, 1, 3 और 5 मीटर के डाइविंग प्लेटफार्म, आधुनिक फिल्ट्रेशन, सर्कुलेशन और डिसइंफेक्शन सिस्टम, चेंजिंग रूम, वाशरूम, स्टोरेज लाकर और 300 लोगों के बैठने की जगह है। यह सुविधा काम्पिटिटिव स्विमिंग, डाइविंग और पानी से जुड़े अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। 5.35 करोड़ की ट्रेनिंग और टाडलर स्विमिंग पूल सुविधा को साल भर इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।

इसमें हीटिंग सिस्टम, इनडोर लैप पूल, बच्चों के लिए टाडलर पूल, एंटी-स्किड पूल डेकिंग, आधुनिक फिल्ट्रेशन और डिसइंफेक्शन सिस्टम, और चेंजिंग व शावर की सुविधाएं शामिल हैं। यह सुविधा एथलीटों, छात्रों और आम लोगों के लिए है जिसमें सर्दियों में ट्रेनिंग की सुविधा भी शामिल है। 5.04 करोड़ की लागत से बना यह जिम्नास्टिक्स हाल 36 मीटर ़ 21 मीटर में फैला है और इसकी ऊंचाई 10 मीटर है। इसमें जिम्नास्टिक्स के लिए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। लेकिन हमारे बच्चे इसमें दिलचस्पी रखते हैं और कश्मीर में ही इसे करना चाहते हैं लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते थे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज एक शानदार इनडोर जिम्नास्टिक्स हाल का उद्घाटन किया गया। इसी तरह हम और भी खेल जोड़ते रहेंगे ताकि हम अपने बच्चों को विकल्प और रास्ते दे सकें और वे नए खेलों में भी दिलचस्पी ले सकें। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने नई सुविधाओं में खिलाड़ियों और ट्रेनीज द्वारा स्विमिंग और जिम्नास्टिक्स के लाइव प्रदर्शन देखे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें