Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM उमर अब्दुल्ला ने विश्व साइकिल दिवस पर साइक्लोथान को हरी झंडी दिखाई

June 4, 2026

CM उमर अब्दुल्ला ने विश्व साइकिल दिवस पर साइक्लोथान को हरी झंडी दिखाई

जम्मू/श्रीनगर : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज यहा रायल प्रिरंग्स गोल्फ कोर्स में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर एक साइक्लोथान को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू और कश्मीर के युवाओं के बीच फिटनेस, स्वस्थ जीवन शैली और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। जम्मू और कश्मीर खेल परिषद द्वारा अपनी प्रमुख पहल माई यूथ माई प्राइड के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में घाटी के विभिन्न हिस्सों से साइकिल चालकों, युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगामी जम्मू साइक्लोथान के लिए शुभंकर, जर्सी और प्रचार अभियान की शुरूआत की और इस कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा की। उन्होंने कश्मीर साइक्लोथान को एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के रूप में आयोजित करने की भी घोषणा की जिसका उद्देश्य पूरे देश से साइकिल चालकों को आकर्षित करना और जम्मू और कश्मीर को साहसिक और खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने साइकिल चलाने में बढ़ती रुचि की सराहना की और बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय जीवन शैली अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने साइकिल चलाने को परिवहन के एक पर्यावरण-अनुकूल साधन के रूप में रेखांकित किया जो सार्वजनिक स्वास्थ्य में योगदान देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का भी समर्थन करता है। मुख्यमंत्री ने खेल और मनोरंजक गतिविधियों में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए युवा सेवा और खेल विभाग तथा जम्मू और कश्मीर खेल परिषद द्वारा की जा रही पहलों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल फिटनेस को बढ़ावा देते हैं बल्कि सामुदायिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं।

इस साइक्लोथान ने युवाओं के बीच नि्क्रिरय जीवन शैली, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और स्क्रीन पर अत्यधिक समय बिताने की आदतों से लड़ने का संदेश दिया साथ ही फिटनेस और खेल की भावना को भी बढ़ावा दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था: नशीली दवाओं को ना, स्क्रीन की लत को ना और फिटनेस व खेल को हां। इस अवसर पर युवा सेवा और खेल मंत्री सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, युवा सेवा और खेल विभाग के आयुक्त सचिव शाहिद इकबाल चौधरी, आरएसजीसी के सचिव हारिस अहमद हांडू, जम्मू और कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

साइकिलिंग जागरूकता रैली आरएसजीसी से शुरू हुई और फोरशोर रोड पर स्थित डक पार्क की ओर आगे बढ़ी जिसने लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय की। इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जो शहर के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें