Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

April 15, 2026

Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

जम्मू-कश्मीर डेस्कः मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक तिरंगे रंगों वाले रिबन को काटने से इनकार कर एक अलग मिसाल पेश की। बुधवार को एक प्रतिष्ठित हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान उन्होंने परंपरा से हटकर आयोजकों से अनुरोध किया कि रिबन को काटने के बजाय सावधानीपूर्वक खोला जाए और सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा जाए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

समारोह के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री कैंची लेकर रिबन काटने के लिए आगे बढ़े, उनकी नजर रिबन के भगवा, सफेद और हरे रंगों पर पड़ी। तिरंगे के इन प्रतीकात्मक रंगों को देखकर उन्होंने तुरंत कैंची पीछे कर ली और रिबन काटने से मना कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां कई यूजर्स उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि इस फैसले की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि तिरंगे के प्रतीक को काटना उचित नहीं, और मुख्यमंत्री ने सही उदाहरण पेश किया।

कार्यक्रम में अन्य नेता भी मौजूद

यह घटना कश्मीर हाट में आयोजित ‘अपने कारीगरों को जानें’ कार्यक्रम के दौरान हुई। मुख्यमंत्री ने रिबन खोलकर आयोजकों को वापस सौंप दिया और निर्देश दिया कि इसे सम्मानपूर्वक रखा जाए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, उनके सलाहकार नासिर असलम वानी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें