Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे

श्रीनगर: कश्मीर में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चले जाने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अमरनाथ यात्र के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह सोमवार रात को घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में पांच दिन में पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया था।दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग शहर घाटी में इकलौता स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से अधिक 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।मौसम विज्ञन कार्यालय ने बताया कि आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम 10 दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहेगा।

Exit mobile version