Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों का दौरा किया

March 19, 2024

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों का दौरा किया

जम्मू: सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुंचिद्र कुमार ने सोमवार को लद्दाख के ऊंचाई वाले अग्रिम इलाकों का दौरा कर अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। उत्तरी कमान ने कहा कि सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियानगत प्रभावशीलता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के अथक प्रयासों की सराहना की।

उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर कहा, सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिन्द्र कुमार ने परिचालन तैयारियों और सीमा के बुनियादी ढांचे के विकास की समीक्षा करने के लिए लद्दाख के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात संरचनाओं का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने इस साल फरवरी में भारतीय सेना की उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांंडिग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें