Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सोशल मीडिया पर ‘फर्जी खबरों’ पर नजर रखने के लिए समिति गठित

September 6, 2023

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सोशल मीडिया पर ‘फर्जी खबरों’ पर नजर रखने के लिए समिति गठित

जम्मू: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ प्रशासन ने सरकार की छवि बिगाड़ने के लिए ‘‘झूठी और निराधार’’ खबरों पर लगाम लगाने की कवायद के तौर पर सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, समिति की अगुवाई अतिरिक्त उपायुक्त इंद्रजीत परिहार करेंगे और पुलिस उपाधीक्षक इशान गुप्ता और जिला सूचना अधिकारी मुनीत शर्मा इसके सदस्य होंगे।

आदेश में कहा गया है, ‘‘समिति नियमित आधार पर सोशल मीडिया पोर्टल पर निगरानी रखेगी और झूठी मीडिया रिपोर्टिंग/पोर्टल के मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए सिफारिश करेगी।’’ यादव ने अपने आदेश में कहा कि यह देखा गया है कि कई आनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल फर्जी खबरें प्रसारित करते हुए पाए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा, ‘‘सरकारी तंत्र की छवि बिगाड़ने के लिए कुछ मीडिया र्किमयों द्वारा खासतौर से कुछ सरकारी पदाधिकारियों के खिलाफ फर्जी और झूठी रिपोर्टिंग की कई घटनाएं सामने आयी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फर्जी और निराधार रिपोर्टिंग/खबरों पर लगाम लगाने के लिए ऐसे सोशल मीडिया हैंडल और मीडियार्किमयों पर नजर रखे जाने की जरूरत है।’’ उन्होंने सभी मीडियार्किमयों से सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के आवश्यक दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें