जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने आज जम्मू शहर में राहुल गांधी की सजा के मामले में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल के नेतृत्व में पार्टी ने नेताओं ने मुहं पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ एकजुटता से खड़े हैं। सत्ता दल भाजपा की तरफ से उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। पहले एजेंसियों की माध्यम से ऐसा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह सड़क से संसद तक भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोल रहे हैं। इसी से बौखलाहट में आकर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही हैं।
