Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस करेगी जनता के पसंदीदा उम्मीदवारों का समर्थन: विजय शर्मा

August 23, 2023

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस करेगी जनता के पसंदीदा उम्मीदवारों का समर्थन: विजय शर्मा

 

जम्मू : कांग्रेस ने शहर के वार्ड नंबर 16 न्यू प्लॉट रोडियां दी छपडी इलाके में बैठक का आयोजन कर लोगों को सरकार की गलत नीतियों के बारे में अवगत करवाया। कांग्रेस नेताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उन्हें अपने पसंद के उम्मीदवार को नामति करने के बारे में भी जागरूक किया।

कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष विजय शर्मा बब्बी ने कहा कि इन बैठकों का मकसद लोगों को सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों के प्रति अवगत करवाना है। इसके अलावा योग्य और ईमानदार लोगों को नगर निगम पार्षद चुनावों में आगे आने का मौका देने के लिए कांग्रेस पार्टी लोगों के हाथ मजबूत कर रही है।

पार्टी ने यह तय किया है कि वार्ड के लोग अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन कर पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे और उसे कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन दिया जाएगा। शर्त यह है कि व्यक्ति 5 साल से अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़ा होना चाहिए। शशि शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में जितनी भी समस्या है उन्हें हल करने के लिए केवल कांग्रेस ही इमानदारी से कम कर सकती है।

रमाकांत खजुरिया ने कहा कि इस समय जम्मू कश्मीर में जो उथल-पुथल मची हुई है उसके लिए केंद्र सरकार और नौकरशाही जिम्मेदार है। दारा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही जम्मूकश्मीर के विकास को तवज्जो दी है और कभी भी धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम नहीं किया। बैठक में अश्वनी लंगर, आर के वर्मा,बेलीराम, मदन गोपाल शर्मा, चरणजीत, विरंदर खजुरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें