Site icon Dainik Savera Times

पहली बार अमरनाथ गुफा तक पहुंचा वाहनों का काफिला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हाल ही में वाहनों के काफिले के पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के साथ एक इतिहास रचा है। बीआरओ को अमरनाथ गुफा मार्गों पर सड़क चौड़ीकरण का काम सौंपा गया था। संगठन ने इस कठिन कार्य के पूरा होने की घोषणा की। संगम आधार से गुफा तक और संगम टॉप रोड से बालटाल होते हुए लगभग 13 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। अमरनाथ तक सड़क बनने से तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा का समय कम हो जाएगा।

बर्मिंघम ज्यूरी सेवा से हटाया गया ब्रिटिश सिख, जाने वजह

Exit mobile version