Site icon Dainik Savera Times

पार्षद बलबीर कुमार ने वार्ड नंबर 5 में नाले का निर्माण कार्य करवाया शुरू

जम्मू: बिश्नाह कस्बे की वार्ड नंबर 5 में नाले का निर्माण कार्य पार्षद बलवीर कुमार, पूर्व चेयरमैन राजन शर्मा व वाइस चेयरमैन रमेश लाल ने मिलकर इस निर्माण कार्य को शुरू करवाया और बहुत जल्दी नाला बन के तैयार हो जाएगा। उद्घाटन के बाद बलवीर कुमार ने कहा कि इस नाले को बनाने की मांग काफी पुरानी चल रही थी अभी बरसात का मौसम आने वाला है और जब भी बरसात होती थी तो बरसात का पानी लोगों के घरों में चला जाता था, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसी को देखते हुए आज हम ने इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया है। वहीं पूर्व चेयरमैन राजन शर्मा ने बताया कि कस्बे को साफ सुथरा रखने के लिए और भी कई काम चल रहे हैं गली-नालियों के काम चल रहे हैं और जो भी गली नाली रह गई है उनका भी बहुत जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर पार्षद कुलबीर सिंह, पार्षद साहिल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Exit mobile version