Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के रियासी में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारी

कटरा/जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली। घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि बिहार निवासी राजनाथ प्रसाद (55) ने कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले ताराकोट मार्ग पर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अस्थायी चौकी के अंदर कथित तौर पर अपने सीने में गोली मार ली।

अधिकारियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर प्रसाद के सहकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें मृत पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रसाद के आत्महत्या करने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

Exit mobile version