Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF जवान की गोली लगने से मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के चेरसू गांव में स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया के गोदाम के पास गोलियों की आवाज सुनने के बाद सीआरपीएफ का एक जवान खून से लथपथ पाया गया। ‘गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जवान की पहचान 112 बटालियन के कांस्टेबल अजय कुमार के रूप में की गई है। चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत होता है, लेकिन अधिकारियों ने कहा, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच कार्यवाही पूरी होने के बाद ही की जा सकती है।

Exit mobile version