Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में ‘टारगेट किलिंग’ के मद्देनजर ओर 1800 CRPF जवानों की तैनाती का फैसला

January 5, 2023

जम्मू-कश्मीर में ‘टारगेट किलिंग’ के मद्देनजर ओर 1800 CRPF जवानों की तैनाती का फैसला

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिंदू परिवारों पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने इस बीच बड़ा फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की लगभग 18 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है। इसमें से 10 कंपनियां दिल्ली से भेजी जा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दोबारा कोई बड़ा हमला ना हो और आतंकी हिंदू परिवारों को निशाना ना बना सकें, इसको लेकर सरकार ने ये फैसला लिया है। गृह मंत्रलय के सूत्रों के मुताबिक, जम्मू में आतंकी हमले के अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। गृह मंत्रलय के निर्देश पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर भेजा जा रहा है। इनमें सीआरपीएफ की 18 कंपनियां, जिनमें 1800 जवान शामिल होते हैं, उन्हें पुंछ और राजौरी में तैनात किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इसमें से 1000 जवान दिल्ली से भेजे गए हैं। वहीं करीब 800 जवान आसपास की जगहों से जम्मू-कश्मीर में भेजे गए हैं।

गौरतलब है कि 1 जनवरी को आतंकियों ने राजौरी के धांगरी इलाके में कई हिंदू परिवारों पर गोलीबारी की थी। आतंकियों ने यहां पहले परिवार से आधार कार्ड मांगा, फिर उनकी पहचान कर गोलीबारी की। इस हमले में एक महिला और एक बच्चे समेत हिंदू परिवार के 7 लोग घायल हो गए थे, बाद में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं सोमवार को भी एक और आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें