Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदलते मौसम के बावजूद Vaishno Devi Yatra को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह निरंतर बना हुआ

March 18, 2023

बदलते मौसम के बावजूद Vaishno Devi Yatra को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह निरंतर बना हुआ

कटड़ा: मौसम ने बीते वीरवार शाम को रंग बदला व रुक-रुक कर बारिश जारी है। लगातार बर्फीली हवाएं चल रही हैं। शुक्र वार दिन भर ठंडी हवाओं के साथ ही और रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिसको लेकर श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हल्की सर्दी का भी एहसास होने लगा है। श्रद्धालु बरसाती आदि ओढ़कर अपने परिजनों के साथ निरंतर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना होते रहे।

बदले मौसम के बीच शुक्र वार को एक और जहां कटड़ा से चलने वाली हैलीकॉप्टर सेवा बीच- बीच में प्रभावित रही तो दूसरी ओर मां वैष्णो देवी भवन तथा भैरव घाटी के मध्य चलने वाली पैसेंजर केबल कार रोपवे सेवा सेवा भी बारिश के साथ ही तेज हवाओं के चलते दिन में बीच- बीच में प्रभावित हुई। पर भवन मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा आम दिनों की तरह श्रद्धालुओं को उपलब्ध रही।

वहीं बदले मौसम को लेकर मां वैष्णो देवी के सभी मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन पुलिस तथा सुरक्षाबल के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात हैं और मां वैष्णो देवी यात्रा पर लगातार निगाह रखे हुए हैं ताकि वैष्णो देवी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। शुक्र वार बाद दोपहर 2:00 बजे तक करीब 21000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी था।

श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के आलौकिक दर्शन कर एक और यहा परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं तो दूसरी ओर पैसेंजर केवल कार यानी कि रोपवे के अलावा घोड़ा पिट्ठू पालकी या फिर पैदल भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं और अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी कर रहे हैं। बदले मौसम के बावजूद वैष्णो देवी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह निरंतर बना हुआ है श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर निरंतर भवन की ओर रवाना हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें