Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चैत्र नवरात्रों में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर, माता के जयकारों से गूंजा मां वैष्णो देवी भवन

March 25, 2026

चैत्र नवरात्रों में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर, माता के जयकारों से गूंजा मां वैष्णो देवी भवन

कटड़ा : पवित्र चैत्र नवरात्रों में विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन में भक्ति की भीड़ देखने को नजर आ रही है। मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर श्रद्धा की चमक देखने को मिल रही है। आधार शिविर कटड़ा हो या सभी मार्ग या फिर भवन परिसर हर तरफ उत्स्व जैसा माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्रइन बोर्ड स्थानीय प्रशासन पुलिस विभाग तथा अन्य एजेंसी पूरी तरह से सतर्क मोड पर हैं। वही वैष्णो देवी यात्रा पर सीसीटीवी कैमरा के साथ ही भवन परिसर तथा आधार शिविर कटरा में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से यात्र पर बारीकी निगाह रखी जा रही है।

ताकि मां वैष्णो देवी की यात्रा में किसी भी तरह की रुकावट ना पड़े और श्रद्धालुओं की यात्रा सुखमय बनी रहे वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा 40000 से 45000 के मध्य रोजाना का बना हुआ है। विश्व भर से श्रद्धालु परिवार सहित मां वैष्णो देवी के चरणों में लातस्तक हो रहे हैं। और मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद पा रहे हैं। जारी पवित्र चैत्र नवरात्र में मां वैष्णो देवी भवन की भव्य सजावट तथा रंग बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर रही है। भवन पर बने देवी देवताओं के विशाल पंडाल जिनके आगे श्रद्धालु निरंतर नतमस्तक हो रहे हैं। और इन अलौकिक दृश्य को अपने कमरे के साथ ही मोबाइल में कैद कर रहे हैं।

मौसम भी पल-पल अपना रंग बदल रहा है क्योंकि सोमवार रात्रि को गरज चमक के साथ ही हल्की बारिश का सामना श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान करना पड़ा था। पर मंगलवार को दिन भर आमतौर पर मौसम साफ रहा हालांकि शाम ढलते ही एक बार फिर आसमान पर बादलों का घेरा शुरू हो गया। दूसरी और ठंडी हवाएं लगातार चलती रही। वहीं श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधा बिना किसी परेशानी के उपलब्ध होती रही इनमें हेलीकॉप्टर सेवा बैटरी कर सेवा रोपवे केवल कर सेवा के साथ ही घोड़ा पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाएं प्रमुख हैं। जिनका श्रद्धालु यात्र के दौरान भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

जिसको ग्रहण कर विद्यार्थी आदि प्रसन्न नजर आए वही भवन परिसर में सीआरपीएफ 6 बटालियन द्वारा निरंतर व्रत संबंधी खीर श्रद्धालुओं में वितरित की गई। प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु पुण्य लाभ कमाते नजर आए। जारी पवित्र क्षेत्र नवरात्रों में मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं को श्रइन बोर्ड द्वारा घोड़ा सेवा के साथ ही बैटरी कर सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। एक और जहां श्रइन बोर्ड के सभी भोजनालय में श्रद्धालुओं को आम भोजन के साथ ही व्रत संबंधी फलाहार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के जवान तथा अधिकारी लगातार कड़ी निगाह रखे हुए हैं और श्रद्धालुओं को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह कहीं भी भीड़ ना करें और पूरी सतर्कता के साथ अपनी मां वैष्णो देवी की यात्र करें वही भवन भवन पर लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है कि जो श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हुए हैं। वह सीधे आधार शिविर कटरा की ओर प्रस्थान करें ताकि मां वैष्णो देवी भवन परिसर में अनायास भीड़ भाड़ ना हो श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद निरंतर भैरव घाटी रवाना हो रहे हैं। और बाबा भैरव नाथ के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं।

इसी तरह अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु आधार शिविर कटरा में प्रसाद के रूप में निरंतर खरीददारी कर रहे हैं। जिसके चलते बाजारों में और रौनक बनी हुई है। जारी पवित्र चैत्र नवरात्रों में अब तक करीब 240000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। बीते 23 मार्च यानी की पांचवी नवरात्रि में 45500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हजारे लगाई थी तो वही 24 मार्च जाने की छठे नवरात्रि में शाम 5:00 बजे तक करीब 30000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें