Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP Dilbag Singh ने 1.8 करोड़ रुपए के कल्याण ऋण को मंजूरी दी

August 17, 2023

DGP Dilbag Singh ने 1.8 करोड़ रुपए के कल्याण ऋण को मंजूरी दी

जम्मू: डीजीपी दिलबाग सिंह ने 85 पुलिस कर्मियों की तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके पक्ष में 1.08 करोड़ रुपये से अधिक के कल्याण ऋण स्वीकृत किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 पुलिस कर्मियों के पक्ष में प्रत्येक के लिए एक लाख रु पये का कल्याण ऋण स्वीकृत किया गया है, जबकि 47 पुलिस कर्मियों के पक्ष में उनकी अपनी शादी या उनके बच्चों की शादी के खर्च को पूरा करने के लिए 1.50 लाख रु पये का ऋण स्वीकृत किया गया है।

चार पुलिस कर्मियों को उनके बच्चों की उच्च/व्यावसायिक शिक्षा के लिए 1.5-1.5 लाख रु पये का कल्याण ऋण प्रदान किया गया है। बहन की शादी और उनके बच्चे के खतने/अखंड पाठ के वित्तीय खर्चों को पूरा करने के लिए 5 पुलिस अधिकारियों के पक्ष में प्रत्येक को पचास हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस बीच डीजीपी ने मृत कर्मियों एसआई जतिंदर सिंह, फारूक अहमद,अमित कुमार, शब्बीर अहमद, आशिक हुसैन, कांस्टेबल यशपाल और फॉलोअर मुरली लाल के आश्रितों/कानूनी उत्तराधिकारियों के पक्ष में प्रत्येक के लिए 22 लाख रु पये की विशेष कल्याण राहत भी मंजूर की है। इन पुलिस कर्मियों का सेवा का दौरान निधन हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें