Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP नलिन प्रभात ने की जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीएपीएफ की संयुक्त परिचालन समीक्षा

August 14, 2026

DGP नलिन प्रभात ने की जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीएपीएफ की संयुक्त परिचालन समीक्षा

जम्मू : डीजीपी नलिन प्रभात ने गुरु वार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की विभिन्न इकाइयों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हािइब्रड परिचालन समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, कानून-व्यवस्था की स्थिति और विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विभिन्न रेंज, जिलों और विंगों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए जबकि सीएपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान घुसपैठ रोधी उपायों, क्षेत्र में प्रभुत्व स्थापित करने, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा आगामी कार्यक्र मों के मद्देनजर शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। डीजीपी नलिन प्रभात ने अधिकारियों को उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीएपीएफ के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा सक्रि य पुलिसिंग पर जोर दिया। उन्होंने शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को समय रहते विफल करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें