Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप जानते है कि विस्‍टाडोम ट्रेन क्या होती है और ये कहा चलाई जाएगी: जानने के लिए पढ़े

October 18, 2023

क्या आप जानते है कि विस्‍टाडोम ट्रेन क्या होती है और ये कहा चलाई जाएगी: जानने के लिए पढ़े

विस्‍टाडोम ट्रेन वह ट्रैन है जो कश्मीर में चलाई जाएगी। इस ट्रेन से कश्‍मीर के आम लोगों का सफर तो आसान होगा है बल्कि घाटी की बर्फ से ढकी वादियों में घूमने के लिए आने वाले लोगों के लिए भी ये आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी ।यह ट्रेन एक ट्रिप में कुल 90 किलोमीटर का सफर तय करेगी. बडगाम से बनिहाल के बीच यह ट्रेन कुल 12 स्‍टेशनों से होकर गुजरेगी, जिसमें श्रीनगर, पंपोर, काकपोर, अंवतिपोरा, पंजगाम, बिजबिहाड़ा, अनंतनाग, सदूरा, काजीगुंड, हिल्लर शाहाबाद शामिल हैं। यह ट्रेन सभी प्रकार के मौसम में चल सकेगी।

अगर आप कश्‍मीर घूमने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक दम सही वक्‍त है क्योकि गुरुवार 19 अक्‍टूबर को जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा बडगाम से बनिहाल के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह ट्रेन सभी प्रकार के मौसम में चल सकेगी।

आपको बताते है की आखिर विस्‍टाडोम ट्रेन क्‍या है? दरअसल, इस खास ट्रेन में सवार लोगों को बाहर का 360 डिग्री व्‍यू देखने को मिलता है। जिससे आप आराम से बाहर का नज़ारा देख सकते है। यह ट्रैन कांच की बनी हुई है। विस्‍टाडोम ट्रेन का कांसेप्‍ट पहले स्विट्जरलैंड व अन्‍य यूरोपीय देश में काफी प्रचलित था. पर इस बार इसी तर्ज पर कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों में यह ट्रेन चलाई जा रही है।

इस ट्रैन की सीटें अपनी जगह पर घूम सकती है. इसमें जीपीएस सूचना प्रणाली है. और इस ट्रैन में एलईडी लाइटें लगी हुई हैं. साल 2017 के बजट में कश्‍मीर में विस्‍टाडोम ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी. छह साल के रिकॉर्ड टाइम में इसे पूरा कर लिया गया है. इस ट्रैन अंदर बैठे लोगों को ठंड नहीं महसूस होगी। इस ट्रैन में लोगो को सर्दी में गर्म हवा उपलब्ध होगी और गर्मी में ठंडी हवा मिलेगी। ट्रेन के किराए की बात की जाए तो अभी इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह 180 रुपये से 200 रुपये प्रति सवारी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें