Site icon Dainik Savera Times

Charas के साथ Drug Smuggler गिरफ्तार

जम्मू : बारामुलाजिले के सोपोर इलाके में पुलिस ने चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान मोहम्मद अशरफ गनई निवासी रेबन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दांगीवाचा पुलिस थाने की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर परेपोरा इलाके में नाका लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version