Site icon Dainik Savera Times

हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

जम्मू: मीरां साहिब पुलिस ने हैरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी टाली मोड पटरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मीरां साहिब पुलिस थाने के एसएचओ इंस्पैक्टर जहीर मुश्ताक ने पुख्ता सूचना के आधार पर दरसोपुर में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

Exit mobile version