श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने करीब सात करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ह्ल15 मार्च को नियमित गश्त के दौरान ह्लडैगर डिवीजनह्व के सैनिकों को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से कुछ मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध पैकेट मिला। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के एक तलाशी अभियान में चुरुंडा क्षेत्र से लगभग सात करोड़ रुपये मूल्य का लगभग एक किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
