Site icon Dainik Savera Times

आपसी रंजिश के चलते जम्मू में एक युवक की गोली मारकर हत्या

जम्मू: जम्मू कश्मीर में जम्मू शहर के बाहरी इलाके घरोटा क्षेत्र में आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अरविंद को लखनपाल ने अपने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने कहा कि घायल अरविंद ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

Exit mobile version