Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

डुल्लू ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में कीटों के शीघ्र उद्भव पर चर्चा हेतु बैठक की

April 12, 2023

डुल्लू ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में कीटों के शीघ्र उद्भव पर चर्चा हेतु बैठक की

जम्मू: अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने नागरिक सचिवालय में जम्मू-कश्मीर के वि•िान्न जिलों से रिपोर्ट किए गए कीटों के जल्दी उभरने के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की। उपकुलपति स्कास्ट कश्मीर/जम्मू, कृषि उत्पादन विभाग के सचिव, निदेशक बागवानी कश्मीर और जम्मू, संयुक्त निदेशक बागवानी, स्कास्ट-के के वैज्ञानिक, मुख्य बागवानी अधिकारी, केवीके और बागवानी विभाग के विशेषज्ञ व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन मोड द्वारा बैठक में शामिल हुए।

निदेशक बागवानी, कश्मीर ने अपनी विस्तृत प्रस्तुति में जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में कीट के उद्भव के बारे में अध्यक्ष को अवगत करवाया। स्कास्ट-के द्वारा अनुशंसित और क्षेत्र में बागवानी विभाग द्वारा जारी की गई ऐसी कीटों के खिलाफ सलाह पर भी चर्चा की गई। एसीएस ने स्कास्ट के वैज्ञानिकों और बागवानी विभाग के विशेषज्ञों को सक्रि य रहने और संक्र मण के हॉट स्पॉट क्षेत्रों की पहचान करने और संक्र मण के गंभीरता के आधार पर लाल, पीले और हरे क्षेत्रों में वर्गीकृत करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों/विशेषज्ञों को नियमति अंतराल पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि रिपोर्ट की जा सके कि किए गए नियंत्रण उपाय काम कर रहे हैं या नहीं। कीट संक्र मण और इसके प्रसार के संबंध में डेटा संकलन से अधिक उपयुक्त नियंत्रण उपायों को पूरा करने में मदद मिलेगी जो तदनुसार नई सलाह के रूप में जारी की जाएगी। निदेशक कृषि, कश्मीर को निर्देशित किया गया कि वे इन कीटों के खिलाफ स्कास्ट-के द्वारा अनुशंसित सभी रसायनों की उपलब्धता और बिक्री की सुविधा प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें