
Earthquake in J&K: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई. भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप की तीव्रता मध्यम होने के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
भूकंप से बचाव के उपाय
भूकंप के झटकों के दौरान तुरंत खुले क्षेत्र में जाएं. यदि बाहर निकलना संभव न हो, तो मजबूत मेज या किसी फर्नीचर के नीचे छिप जाएं. ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें.
मेष: दिन शुभ रहेगा...