Site icon Dainik Savera Times

Earthquake: जम्मू कश्मीर के बारामूला में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता

Earthquake in J&K: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई. भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप की तीव्रता मध्यम होने के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप से बचाव के उपाय

भूकंप के झटकों के दौरान तुरंत खुले क्षेत्र में जाएं. यदि बाहर निकलना संभव न हो, तो मजबूत मेज या किसी फर्नीचर के नीचे छिप जाएं. ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

Exit mobile version