जम्मू-कश्मीर डेस्कः राज्य के डोडा जिले में मंगलवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को रात 11:29 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
ये भी देखें :- BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया
भूकंप का केंद्र 32.89° उत्तरी अक्षांश और 75.97° पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 47 किलोमीटर रही। डोडा और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने झटके महसूस किए, हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें :- Japan के पूर्व PM शिंजो आबे के हत्याकांड पर कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपी को हुई उम्रकैद

