जम्मू: कटरा इलाके में सोमवार रात 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञन केंद्र ने कहा कि भूकंप रात 10.07 बजे आया और इसकी गहराई 25 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र कटरा से 89 किमी पूर्व था। केंद्र शासित प्रदेश के रियासी और डोडा जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कटरा में 17 फरवरी को भी 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
