Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि सुबह करीब 2:47 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 आंकी गयी। इससे पहले शनिवार को भी जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। पिछले एक हफ्ते से इस केन्द्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

Exit mobile version