Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर में महसूस किये गये भूकंप के झटके

bhookamp

bhookamp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर और कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज दोपहर करीब 12.26 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के उत्तर पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई में उत्तर में अक्षांश 34.32 तथा पूर्व में देशांतर 74.41 में स्थित था। इ्स दौरान, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Exit mobile version