Site icon Dainik Savera Times

ईडी ने क्रिप्टोकरेंसी मामले में लद्दाख में की छापेमारी

श्रीनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार छापेमारी करते हुए शुक्रवार को एक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी संचालक से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत तलाशी ली। एजेंसी ने मामले में ए.आर. मीर और अन्य के खिलाफ लद्दाख के लेह, जम्मू-कश्मीर के जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में कम से कम छह परिसरों पर छापे मारे। आरोप है कि हजारों निवेशकों ने फर्जी मुद्रा में पैसे निवेश किए, लेकिन उन्हें इसके बदले में कोई आर्थिक लाभ या मुद्रा वापस नहीं मिली। धन शोधन का यह मामला लेह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दर्ज कई प्राथमिकी से जुड़ा है।

Exit mobile version