Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर में समावेशी और न्यायसंगत समाज विकसित करने के प्रयास जारी : Manoj Sinha

February 21, 2024

जम्मू कश्मीर में समावेशी और न्यायसंगत समाज विकसित करने के प्रयास जारी : Manoj Sinha

जम्मूः जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन एक समावेशी और न्यायसंगत समाज सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है ताकि राष्ट्रीय विकास का लाभ सभी को मिल सके। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल से पडारी जनजाति के 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सुबह यहां राजभवन में मुलाकात की हैं।

इस दौरान सिन्हा ने कहा, कि ‘हमारा प्रयास एक समावेशी और न्यायसंगत समाज निíमत करने, हाशिये पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने और यह सुनिश्चित करने का है वे राष्ट्रीय विकास के लाभों का आनंद उठा सकें।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पडारी जनजाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन का आभार व्यक्त किया।भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में चार और समुदायों- गड्डा ब्राह्मण, कोली, पडारी जनजाति और पहाड़ी जातीय समूह को अनुसूचित जनजाति की सूची में जोड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें