श्रीनगर: केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को छोड़कर पूरी कश्मीर घाटी में सभी जगहों पर बड़ी संख्या में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गयी और पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनायी गयी। डल झील के किनारे स्थित हजरतबल दरगाह में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा देखा गया। सभी यहां ने एकत्र होकर नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगातार भाईचारे का संदेश दिया।
अधिकारियों ने कहा कि पूरी घाटी में ईद की नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। प्रशासन ने श्रीनगर के जामिया मस्जिद में आज नमाज अदा करने की अनुमति नही दी। अधिकारियों ने शब-ए-कद्र और रमजान के आखिरी शुक्रवार को इस मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति प्रदान की थी। जामिया मस्जिद के प्रबंध निकाय अंजुमन औकाफ ने मस्जिद ने लगातार चौथे वर्ष ईद की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं देने पर प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
